कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए

गोविंद सैनी @ स्मार्ट समाचार 


आज करवा चौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगीकरवा चौथ के अवसर पर  सुहागन स्त्री क्यों पहनती हैं मंगलसूत्रकरवाचौथ पूजा में सुहाग की निशानियों का भी खास महत्व है। सुहागिनें मंगलसूत्र, सिंदूर समेत 16 श्रृंगार की निशानियों की पूजा करती हैं। सुहाग का सामान दान भी किया जाता है।  भारत में महिलाएं कपड़े और सुहाग का सामान अपनी सांस, या जेठानी को देती हैं। इसके बाद पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। इसमें मीठे करवे, पकवान कपड़े और सुहाग का सामान शामिल हैं। इसे बायना कहा जाता है।करवाचौथ में पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली को महिलाएं व्रत रखती हैं। सोने, चांदी, मिट्टी के करवा और गड़ुआ का पात्र के करवा पूजे जाते हैं। मंगलसूत्र, सिंदूर, चूड़ी, आलता, बिंदी, वस्त्र, बिंदिया, बिछिया समेत शृंगार की सामग्री का भी पूजन होता है।


कुंवारी लड़कियां भी करवाचौथ का व्रत रखने में पीछे नहीं हैं। परफेक्ट पति पाने के लिए कुंवारी लड़कियों का भी व्रत रखने का चलन है। वहीं, वे लड़कियां भी व्रत रखती हैं, जिनकी शादी होने वाली है या जिन्होंने अपना जीवनसाथी पसंद कर लिया है। 


अब आप भी दे सकते हैं अपनी समस्या ,आसपास की खबरें   व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- व्हाट्सएपनंबर 8058171770, 7014468512.