अटल जी के किए गए कामों के कारण आज देश इस मुकाम पर- रामलाल शर्मा

चौमू@ स्थानीय विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, चौमू  द्वारा भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने कहा की वाजपेई अपने राजनैतिक सफ़र में सबसे आदर्शवादी व प्रशंसनीय राजनेता थे, अटल जी जैसा नेता होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है, उनके बहुत से कामों की वजह से देश आज इस मुकाम पर है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने कहा कि अटल जी भारत की आजादी के पहले से राजनीति में आ गए थे। अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, अटल जी को अपनी मातृभाषा हिंदी से भी बेहद प्रेम था, अटल जी पहले राजनेता बने, जिन्होंने यू एन जनरल असेंबली में हिंदी में भाषण दिया था।  कार्यक्रम में भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, महामंत्री महेश सेरावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद श्याम कर्मवीर, मनोज कुमावत, प्रहलाद टेलर, कुंदन सिंह शेखावत, मुकेश सैनी, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र गवारिया, अनिल मीणा, बलदेव सिंह टाक, राहुल शर्मा, मुक्ति लाल शर्मा, पूर्व पार्षद रफीक नागौरी, मोहन लाल यादव, धोबलाई सरपंच रमेश कुमार शर्मा, मोरीजा सरपंच बलवीर शर्मा, शैलेंद्र विजयवर्गीय, राहुल बागडा, रामस्वरूप नासना, बंशीधर डागर, दुलाराम यादव, सत्यनारायण शर्मा, रूपनारायण कुमावत, चेतन कुमार सैनी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।