मरीजों की सेवा सबसे बड़ा धर्म- रामलाल शर्मा

चौमू @ स्व. श्रीमती सुशीला अग्रवाल पत्नी श्री रमेश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोमू में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में उनके पुत्र पार्षद मनोज अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल व रवि अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमू को मरीजों के उपयोग के लिए ट्राई साइकिल भेंट करी व मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने की। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, समाज से ऐसे भामाशाहो  को आगे आकर मरीजों की सेवा करते रहना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने कहा कि मरीजों की सेवा एक पुण्य कार्य है साथ ही उन्होंने भामाशाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, महामंत्री महेश सेरावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद श्याम कर्मवीर, मनोज कुमावत, प्रहलाद टेलर, कुंदन सिंह शेखावत, मुकेश सैनी, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र गवारिया, अनिल मीणा, बलदेव सिंह टाक, राहुल शर्मा, मुक्ति लाल शर्मा, पूर्व पार्षद रफीक नागौरी, रामावतार कुलदीप, मोहन लाल यादव, धोबलाई सरपंच रमेश कुमार शर्मा, मोरीजा सरपंच बलवीर शर्मा, अशोक बंसल, उत्तम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शैलेंद्र विजयवर्गीय, राहुल बागडा, रामस्वरूप नासना, मोहन लाल सैनी, बंशीधर डागर, दुलाराम यादव, रूपनारायण कुमावत, चेतन कुमार सैनी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।