चौमु नगरपालिका क्षेत्र में अवैध निर्माणों की भरमार

चौमू (स्मार्ट समाचार) नगरपालिका क्षेत्र में अवैध निर्माणों की भरमार देखने को मिल रही है। कुछ ऐसा ही मामला चौमू शहर के धौली मंडी का है। जहां पर नगर पालिका प्रशासन के नियमों को ताक में रखते हुए अतिक्रमण कारी धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इसी निर्माण को पूर्व में नगर पालिका द्वारा दो बार बंद करवाया जा चुका है। बावजुद आज अवकाश के चलते अतिक्रमण कारी फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मामले की सूचना नगर पालिका प्रशासन को देने के बावजूद भी निर्माण कार्य बंद नहीं करवाया गया। इससे कहीं ना कहीं साफ तौर पर नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत की बू नजर आ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी शुभम गुप्ता, एआरआई सूर्यकांत शर्मा को भी सूचना दी गई। सूचना देने के बावजूद भी अभी तक अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है। अतिक्रमण कारी नियमों को ताक में रखते हुए और नगरपालिका की एनओसी के बिना ही निर्माण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर नगर पालिका प्रशासन आंखें मूंदकर को बैठा है! आखिर कार्रवाई नही करने के पीछे नगरपालिका मेहरबान क्यों बना है?