एक ही परिवार के 4 लोगों ने खुदकुशी

पति-पत्नी ने दो बेटों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी की, कर्ज माफिया से परेशान था


परिवार....... मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया; कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.


जयपुर (स्मार्ट समाचार) जिले के कानोता थाना क्षेत्र के जामडोली में दर्दनाक वाकया सामने आया है। यहां पति-पत्नी और दो बच्चों के शव एक घर में मिले हैं। फिर खुद जान दे दी। जानकारी अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने ये कदम उठाया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।


जानकारी अनुसार, जामडोली के राधिका विहार में मृतक यशवंत सोनी का घर है। शनिवार को सुबह होने के बाद भी जब परिवार घर के बाहर नहीं दिखा तो आसपास रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। जहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की से देखा तो परिवार फंदे पर लटका दिखा।


जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता और दो बेटे एक हॉल में फंदे पर लटके मिले। वहीं, महिला अलग एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। जिसकी आंख पर पट्टी बंधी थी।


वहीं दोनों बेटों के पैर भी बंधे मिले। कोरोना जांच के बाद कल होगा पोस्टमार्टम........ फिलहाल एफएसएल की टीम मौके से सबूत जुटाकर रवाना हो गई है।


वहीं चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएनयू अस्पताल की मोर्चरी में भर्ती करवाया गया है। जिनकी पहले कोरोना जांच की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।


आसपास के लोगों का कहना है


कि रात को कुछ लोग घर पर आए थे। जिनसे लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। बता दें कि यशवंत सोनी ज्वैलरी का काम करते थे। जिनकी जयपुर और अलवर में दुकान है। वहीं, सूत्रों की मानें तो मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करने के मना कर दिया। कर्जे के कारण परेशान बताया जा रहा परिवार......


मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रुचिका विहार निवासी यशवंत सोनी उनकी पत्नी ममता सोनी बेटे अजीत सोनी और भारत सोनी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।


उन्होंने बताया कि परिवार ज्वेलरी का काम करता था। उन्होंने किसी से ब्याज पर पैसे ले रहे थे। जिसके कारण ब्याज माफिया इन को प्रताड़ित कर रहा था। जिसके कारण परिवार ने परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।