महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ बेखौफ आवाज जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन


मैड़@ बाल मित्र ग्राम भैरुपुरा मे मंगलवार को बाल आश्रम एवं विराटनगर उपखण्ड प्रशासन के सहयोग से बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन मे आये दिन महिलाओ एवं बच्चों के साथ बढते अपराधो व अत्याचार की घटनाओं पर जनजारूकता लाने के लिए बेखौफ आवाज जनजारूकता अभियान के अंर्तगत बाल मित्र ग्राम भैरूपुरा मे नवरंगपुरा सरपंच मिनाक्षी देवी की अध्यक्षता जनजारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम सरपंच मिनाक्षी देवी ने कहा कि भारत वर्ष मे वैदिक काल बेटियों को दुर्गा, लक्ष्मी, सीता का रुप मानकर पूजा जा रहा है।और हमारी बेटियों, महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं असहनीय एवं निंदनीय है।तथा हमे शौषण के खिलाफ बेखौफ होकर आवाज उठानी चाहिए। तथा इस अवसर पर बाल आश्रम कार्यकर्ताओ के द्वारा बाल व महिला अपराधों के खिलाफ बाल व महिला अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी गई। बच्चों व महिलाओं के साथ बढते साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया।


इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता देवी ने कहा कि बच्चों व महिलाओं के साथ जान-पहचान के लोगों के द्वारा ही शौषण की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।तथा हमे चुप्पी तोडकर शौषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।तथा माता पिता सबसे बडे मित्र होते है।उनके साथ अपनी समस्या को साझा करने की बात कही।तथा कोरोना एडवायजरी का ध्यान रखना गया।


इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता देवी, आशा सहयोगिनी ,कुमारी कविता ,आशा सहित बाल आश्रम कार्यकर्ता, बालिकाओं ,महिलाओं ने भाग लिया।तथा कानूनी जानकारी के पर्चे एवं पंपलेट वितरित किए गए।