कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का किया स्वागत सम्मान


चौमूं। शहर के राधास्वामी बाग बाईपास कट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के सानिध्य में एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का सीकर जाते समय स्वागत सम्मान किया गया। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सूत की माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। 

इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल गुलिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, पार्षद महेश कुमार नायक, आमिर खान, इमामुद्दीन कुरेशी, रमेश चंद्र सैनी, प्रहलाद गुलिया, राकेश कुमावत, राजेंद्र इंदौरा, मोरीजा सरपंच मंगल चंद सैनी, संतोष कुमार सैनी ईटावा, कमलेश यादव उदयपुरिया, प्रोफेसर सी बी यादव, प्रकाश डागर, अशोक यादव, शंकर लाल यादव, राधे चौधरी, गजानंद सैनी, कौशल तंवर, नरेंद्र टांक, अशोक कुमावत, छीतरमल बबेरवाल, प्रहलाद कोडया, सतीश पंवार, प्रकाश निठारवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।