कांग्रेस हमेशा से पिछड़े वर्ग की भावनाओं का सम्मान करती आई है। चेयरमैन हरसहाय यादव


जयपुर ( स्मार्ट समाचार)
विश्व आदिवासी दिवस पर मानगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में ओबीसी आरक्षण को 21% से बढ़ाकर 27% करने की घोषणा करके विधानसभा चुनाव का मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव ने कहा कि, "कांग्रेस हमेशा से पिछड़े वर्ग की भावनाओं का सम्मान करती आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा ओबीसी वर्ग का आरक्षण 27% करने की घोषणा प्रदेश के पिछड़े वर्ग की भावनाओं का सम्मान है।"

मानगढ़ में राहुल गांधी की सभा में सम्मिलित होकर लौटे हरसहाय यादव ने कहा कि, "हमारे नेता राहुल गांधी  भट्टा पारसौल से लेकर किसान आंदोलन तक हमेशा पिछड़े वर्ग के साथ खड़े रहे हैं और 'जितनी आबादी, उतना हक' का नारा बुलंद करते हुए लगातार जातिगत जनगणना की मांग उठा रहे हैं। राहुल जी के विचारों के अनुरूप आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने ओबीसी को 27% आरक्षण की घोषणा करने के लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूँ। इससे प्रदेश के पिछड़े समुदाय में खुशी की लहर है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का पिछड़ा वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा।