विधायक शर्मा के नेतृत्व में कालाडेरा बस स्टैंड पर होगा परिवर्तन यात्रा के भव्य स्वागत का आयोजन


चौमूँ( स्मार्ट समाचार गोविंद सैनी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रदेश स्तरीय परिवर्तन संकल्प यात्रा के चौमूं आगमन पर दिनांक 15 सितंबर, 2023 को सायं 5 बजे विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कालाडेरा बस स्टैंड पर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात चौमू विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन किया और नगर एवं देहात के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा के स्वागत का कार्यक्रम कालाडेरा बस स्टैंड पर करने का निर्णय किया। इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी।

    इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, देहात बासा मंडलाध्यक्ष श्रीराम शर्मा देहात गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान कमला देवी जयप्रकाश चौधरी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, मण्डल प्रभारी नरेश यादव, फल सब्ज़ी मंडी पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोरा, मंडी अध्यक्ष रामलाल चोपड़ा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, सरपंच बलबीर शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, माँगीलाल शर्मा, रमेश शर्मा, अनिल सेरावत, बंशीधर, तिलोक लोचिब, हरदेव देवंदा, गोरीशंकर नेतड, सुल्तान बुनकर, एकता कँवर, सुरेश सेनी, पुर्व सरपंच नाथूलाल जाट, सरदार जाखड़, शंकर जाट, रामगोपाल मीणा, बलवीर शर्मा, गोपाल डेनवाल, विश्वनाथ शर्मा, पवन चोपड़ा, पार्षद बाबूलाल यादव, गजेंद्र यादव, संदीप शर्मा, बाबूलाल सेनी, मातादिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मुकेश सिद्ध, राहुल शर्मा, राहुल, श्रवण सेनी, किशोर गंगवाल, महामंत्री बलदेव टाँक, मोहन यादव, जितेंद्र सिंह, रामस्वरूप वर्मा, प्रकाश हटवाल, रिशपाल कुमावत, मुकेश देवपुरा, भजयूमों अध्यक्ष एनआर गोरा, योगेश यादव, ननुराम पीपलोदा, अशोक सेनी, विष्णु नगर, शिव शर्मा, नानूराम सेनी, बजरंग कुमावत, संदीप कुमावत, आलोक जाँगीड, मनीष गोयल, धर्मेंद्र यादव, मुकेश चोपड़ा, मुकेश जाँगीड, लालचंद यादव, किशोर जेतपूरा, मुरारी अनन्तपुरा, महेश चीथवाडी, मगन सिंह, महावीर सिंह, सीताराम कुमावत, साँवरमल अनन्तपुरा, कुंजबिहारी हाड़ौता, रामेश्वर सिंगोदकला, मोहन गुडलिया, शंकर किशनपूरा, मोहन लाल डोलाकाबास, शंकर कालाडेरा, हनुमान खोज, नंदलाल कुमावत, सोहन कुमावत, रिपुदमन सिंह, मुरारी रेगर सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं ज़िला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।